आदर्श हिमाचल ब्यूरो
आनी। हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के चेयरमैन विशाल चंबयाल ने प्रदेश से 13 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्टेट सोशल मीडिया काॅर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। जिसमें आनी के युवा कांग्रेस नेता घनश्याम ठाकुर को राज्य समन्वयक के पद पर नियुक्त किया गया है।
उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का आभार प्रकट किया है। घनश्याम ठाकुर इससे पूर्व विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जबकि कांग्रेस अध्यक्ष आनी के पद के प्रवल दावेदार भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि किसान कांग्रेस द्वारा उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उस पर वे पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।