जल्द डिजिटलाइज होगा आनी भाजपा कार्यकर्ताओं का खाका

0
5

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

आनी/कुल्लू। आनी भाजपा कार्यकर्ताओं का ख़ाका  अब जल्द ही ऑनलाइन होगा और इस कार्य के लिये आनी 28 ग्राम केंद्रों और करसोग के विस्तारकों को आगामी 29 सितंबर को सरायें भवन आनी में डिजिटल लाईजेशन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।भाजपा मंडल आनी की मंगलवार को आयोजित बैठक में  ई विस्तारीकरण योजना के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।

भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवम कुल्लू जिला के प्रभारी संजीव कटवाल, मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी सुरेश शर्मा, बिधायक किशोरीलाल सागर, एपीएमसी चैयरमेन अमर ठाकुर तथा आनी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी शशि भूषण श्याम विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की और सरकार की योजनाओं व विकास कार्यों के प्रचार प्रसार को लेकर भी  पार्टी  पदाधिकारियों को टिप्स दिए गये।इस मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने भी संगठन की दृष्टि से पार्टी के पन्ना प्रमुख, त्रिदेव व ग्राम केंद्र के अध्यक्षों को कई महत्वपूर्ण निर्देश  दिए।

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा ई विस्तारक योजना के तहत अब जल्द ही पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का खाका डिजिटलाइज किया जाएगा,जिसके लिए विस्तारकों को जल्द ही प्रशिक्षित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के बाद 28 ग्राम केंद्रों के विस्तारक बूथ स्तर पर जाकर सभी कार्यकर्ताओं का खाका तैयार करेंगे।वहीं बैठक में विधायक किशोरीलाल सागर ने कहा कि , भाजपा के लिए यह बड़ी खुशी की बात है कि संगठन की दृष्टि से पार्टी का कार्य अब जल्द ही पेपरलेस होगा।

इस मौके पर पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अन्नू ठाकुर,जिला महामंत्री जोगिंद्र शुक्ला,उपाध्यक्ष दुनी चन्द, रफ्तार ठाकुर, सत्येंद्र शर्मा, कृष्ण ठाकुर, मण्डल उपाध्यक्ष दयाल वर्मा, सुरेंद्र ठाकुर,  मंडल महामन्त्री शेरसिंह, अशोक रावत, कोषाध्यक्ष नूर चन्द, महिला मोर्चा को प्रदेश सह प्रवक्ता शशि मल्होत्रा, मण्डल सचिव रीना भारद्वाज, यशवर्धन शर्मा,आशा ठाकुर, ममता चौहान, प्रेस सचिव बुद्धि सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश सह प्रवक्ता वेद ठाकुर, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष हरीश शर्मा,प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अध्यक्ष पिंकु ठाकुर,के अलावा प्रीतम सागर, तिलक राज व आशीष सहित मंडल के विभिन्न पदाधिकारी, तथा ग्राम केंद्र अध्यक्ष व विस्तारक मौजूद रहे।