आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। भाजपा द्वारा लॉकडाउन के दौरान की गई जनसेवा पर आधारित ‘सेवा ही संगठन है” ई बुक का विमोचन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने किया।उन्होंने इस मौके पर बताया कि कोरोना काल में लोग कोरोना महामारी के प्रकोप से डरे हुए थे, ऐसी विकट परिस्थिति में भाजपा के कार्यकर्ता अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की सेवा में जुटे रहे। जरूरतमंदों तक राशन, मास्क, सैनिटाइजर, दवाईंयां पहुंचाने के साथ ही कोई पानी, तो कोई भोजन वितरित कर रहा था।
भाजपा के कार्यकर्ताओं में नर सेवा नारायण सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। आशीष शर्मा ने बताया कि संपूर्ण विश्व के लोग ई- बुक में प्रकाशित उल्लेखनीय सेवा कार्यों का विवरण देखने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की क्षमता व सेवा भाव से परिचित हो सकेंगे। यह ई बूक एक ओर पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करेगी वहीं अन्य लोगों को सेवा करने के लिए भी प्रेरित करेगी।
इसके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सेवा कार्य में जुटे मंडल के समर्पित परिश्रमी, निष्ठावान, कर्मठ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं भी दी। ई बूक विमोचन में आनी के विधायक किशोरी लाल सागर, करसोग के विधायक हीरालाल, भाजपा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य बिहारी लाल , मंडी संसदीय क्षेत्र संगठन मंत्री सुरेश शर्मा , एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के चेयरमैन अमर ठाकुर , भाजपा मंडल अध्यक्ष आनी महेंद्र ठाकुर, करसोग मंडल अध्यक्ष कुंदन लाल, आईटी विभाग प्रदेश सह संयोजक राजकुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनु ठाकुर, महिला कल्याण बोर्ड की सदस्य शशि मल्होत्रा, भाजयुमो अध्यक्ष हरीश शर्मा, आई टी संयोजक आनी मंडल आशीष शर्मा , आई टी विभाग आशा ठाकुर, ममता चौहान, जगदीश ठाकुर, राजेश सहित भाजपा मंडल आनी व करसोग के सदस्य शामिल रहे।