आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। कृषि सुधार बिल की खूबियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए हिमाचल प्रदेश में भाजपा किसान मोर्चा की ओर से अभियान चलाएगा जाएगा। इस अभियान को चलाने का मुख्य उदेश्य प्रदेश के दो लाख किसानों तक कृषि संबंधित योजनाओं को पहुंचाना हैं और यह भी बताना हैं कि प्रधानमंत्री की ओर से 70 वर्षों बाद कृषि सुधार बिल किसानों के हक में लाया गया है। यह बात हिमाचल प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने शिमला स्थित आशियाना में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
उन्होनें बताया कि हिमाचल प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की ओर से हर बूथ पर 15 किसान प्रहरी तैयार किए जाएंगे जोकि किसानों को कृषि विधेयक की खूबियों से अवगत कराएंगे और विपक्ष की ओर से किए जा रहे खोखल प्रचार का भी जवाब देगें। राकेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलाई जा रही कृषि संबंधित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं से देश के किसानों की आर्थिकी में सुधार हुआ है। उन्होनें कहा कि पिछली सरकार के समय में किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाते थे क्योंकि किसानों के पास अपने बीच के लिए धन राशि उपलब्ध नहीं होती थी लेकिन भाजपा सरकार के सत्ता में आने से प्रधानमंत्री की ओर से झारखंड और उड़ीसा जैसे अनेकों राज्य में गरीब किसानों के खातों में तीन किश्तों में छह हजार रूपये डाले जाते हैं ताकि गरीब किसान अपने उन्नत किस्म के बीज खरीद सकें।
उन्होनें यह भी कहा कि कोविड-19 के दौरान देश के अंदर व्यापार और उद्योग ठप हो गए लेकिन कृषि में 23 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई जैसी योजनाओं से भी देश के किसानों की आय में बढ़ौतरी हुई है। उन्होनें कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती खुशाल किसान योजना शुरू की गई है इसके लिए सरकार ने पहली बार 25 करोड का बजट रखा है। जितनी भी फसलें हैंए सब्जियां हैं ए उन्हें जहर मुक्त करने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश किसान मोर्चा के सभी जिला अध्यक्ष व पदाधिकरियो और सम्बंधित अधिकारियों के साथ रणनीति तैयार करके लोगों को जागरूक किया जाएगा। डॉ. राकेश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो कृषि विधेयक को पारित किया है उसमें किसानो के हितो को सर्वोपरि रखा है।