सिरमौर में महिला ने खुद को केरोसीन छिड़ककर लगाई आग, मौत

0
3

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में एक महिला ने खुद को केरोसीन छिड़ककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। महिला अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई है। मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला के परिजनों का कहना हैं कि ससुराल वाले उनकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। महिला कुछ समय पूर्व अपने मायके गांव कमरऊ गई थी। जहां उसने यह सब व्यथा सुनाई। उसने परिजनों से कहा था कि वह ससुराल वापस नहीं जाना चाहती।
मायके वालों ने घरेलू झगड़ा समझ कर हल्के में लिया और उसे समझाकर वापस भेजा था। महिला के परिजनों का कहना हैं कि उनकी बेटी की हत्या कर जलाया गया है। डीएसपी वीर बहादुर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।