आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। प्रदेश में कोरोना मामलों मे लगातार हो रही बढ़ोरी के बीच पहले मंत्री फिर मुख्यमंत्री और अब प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार कोरोना पाजिटिव हो गए हैं। पिछले कल ही जनजातीय विकास व तकनीकी शिक्षा मंत्री डा रामलाल मारकंडा संक्रमित पाए गए हैं। उनका शिमला में कोरोना टेस्ट लिया गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इससे पहले प्रदेश मंत्रिमंडल के मुख्यमंत्री सहित पांच मंत्री कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इनमे ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, डा. राम लाल मारंकाड और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। वर्तमान समय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, तकनीकी शिक्षा मंत्री डा राम लाल मारकंडा और अब प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार भी कोरोना संक्रमण के कारण आईसोलेशन में हैं। ये सभी लोग अपने-अपने घरों में ही आईसोलेट हुए हैं।