हिमाचल किसान कांग्रेस के दो ब्लाॅक अध्यक्षों की नियुक्तियां, सुशील काॅल जिला कांगड़ा और भीम सिंह बने जिला मंडी के अध्यक्ष

0
4

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल चंबियाल ने किसान कांग्रेस कमेटी का विस्तार करते हुए प्रदेश के दो किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां की है, जिसमें कि सुशील कॉल को जिला कांगड़ा की जयसिंहपुर विधानसभा एवं भीम सिंह को मंडी जिला की सिराज विधानसभा का किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
मीडिया से यह जानकारी साझा करते हुएए किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज ने कहा की प्रदेश किसान कांग्रेस के संयोजक एवं संगठन प्रभारी विवेक कटोच ने दोनों ब्लॉक अध्यक्षों के नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं और यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।