महिलाओं को समर्पित देश के पहले रेस्टोरेंट शी हाॅट में मिलेगा पर्यटकों को पहाड़ी व्यजनों का स्वाद

0
7

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन शिमला हाइवे पर अब सैलानियों को पहाड़ी व्यजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। जी हां, सिरमौर जिले में प्रशासन के अथक प्रयासों से देश का पहला रेस्टोरेंट शी हाॅट महिलाओं के लिए समर्पित है। जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 11 दिसंबर को करेगें।

यह रेस्टोरेंट सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र की बाग पशोग पंचायत में खोला गया हैं जिसके लिए 57 लाख रूपये खर्च हुए है। इसका संचालन क्षेत्र के 25 महिला स्वयं सहायता समूह करेंगे तथा इसमें सारा काम महिलाएं ही करेगीं। इस रेस्टोरेंट में पहाड़ी व्यंजनों सहित पहाड़ी दालों और सबिज्यों को पर्यटकों को परोसा जाएगा। इस शी हाॅट के खुलने से क्षेत्र के दर्जनों महिलाओं को रोजगार मिलेगा।