आदर्श हिमाचल ब्यूरो
ऊना। जिला में कोरोना संक्रमण के नए पॉजिटिव मामले आने के चलते उपमंंडल अधिकारियों द्वारा संबंधित क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन निर्धारित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए उपमंडलाधिकारी ऊना, डॉ सुरेश जसवाल ने बताया कि लोअर अरनियाला के वार्ड नं० 5 में गुरप्रीत कौर के घर, अप्पर अरनियाला के वार्ड नं० 3 में विजय कुमार, संतोषगढ़ के वार्ड नं० 2 में सरोज कुमारी व सतीश अग्रिहोत्री के घर, बसदेहड़ा के वार्ड नं० 5 में बलविंद्र सिंह के घर, ग्रीन अवेन्यू कोलोनी फेज़ 2 में संतोष के घर, बसाल के वार्ड नं० 6 में बलराज के घर, कोटला कलां लोअर के वार्ड नं० 5 में रामेश चंद के घर, रायपुर सहोड़ा के वार्ड नं० 5 में दविंद्र सिंह के घर, रायपुर सहोड़ा के वार्ड नं० 1 में उर्मिला देवी के घर, बसदेहड़ा के वार्ड नं० 9 में कमला देवी के घर, बसदेहड़ा के वार्ड नं० 7 में रक्षा देवी के घर, लमलेहरा के वार्ड नं० 4 में संध्या देवी के घर, बसोली के वार्ड नं० 5 में अवतार कौर के घर, रक्कड़ कोलोनी के वार्ड नं० 5 में किरन शर्मा के घर, मैहतपुर के वार्ड नं० 1 में इंदिरा देवी के घर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।