आदर्श हिमाचल ब्यूरो
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बिलिंग में बीते शुक्रवार को एक पैराग्लाइडिंग पायलट के लापता होने का मामला सामने आया है। वह दिल्ली का रहने वाला था और पिछले कुछ वर्षों से बीड़में ही रह रहा था। शुक्रवार को उसने बिलिंग के आकाश से उड़ान भरी लेकिन वह उसके बाद पायलट लैंडिंग साइट पर नहीं पहुंचा। युवक को ढूढ़ने के लिए हेलीकाॅप्टर की मदद ली गई हैं।
लापता पायलट के साथ उड़ान भरने वाले अन्य पायलट ने बताया कि पायलट को आखिरी बार उत्तराला के आसपास की पहाड़ियों पर देखा गया था और पायलट के गुम होने की सूचना मिलते ही स्थानीय पायलटों का एक खोजी दस्ता पायलट की तलाश में निकल गया है। बताया जा रहा कि पायलट के पास रेडियो भी नहीं था जिस कारण से पायलट को ढूंढने में परेशानी हो रही है। फिलहाल तलाश जारी है।