जयराम ठाकुर ने दिया मंडी को नगर निगम का दर्जा, संपूर्ण विकास के लिए जिताएं भाजपा के सभी प्रत्याशी: सुरेश कश्यप

0
4
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने नगर निगम मंडी में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने नगर निगम मंडी में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

मंडी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने नगर निगम मंडी में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया और बैहना, तल्याडा एवं थानैडा में सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने मंडी नगर निगम क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार और प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की भाजपा सरकार है और अब मंडी में सभी भाजपा प्रत्याशियों को जीतकर मंडी के संपूर्ण विकास के लिए भाजपा को लाना है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी भी विकास नहीं करती केवल विकास के नाम पर राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्र जो नगर निगम क्षेत्र में जोड़े है उनमें और तेज़ गति से विकास होगा, अब मंडी को केंद्र सरकार से कई ज़्यादा मदद मिलेगी जिससे मंडी में हो रहे विकास को और गति मिलेगीं।

ये भी पढ़ें: https://www.aadarshhimachal.com/chief-minister-khet-protection-scheme-is-writing-a-new-example-of-safe-farming-hamirpur-has-spent-seven-and-a-half-crore-rupees-in-last-three-years-more-than-three-hundred-farmers-benefited/

उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वो करके दिखती है, हमारा किया एक एक वायदा पूर्ण किया जाएगा।  अब मंडी को पानी की समस्या से निजात मिलेगा, मुख्यमंत्री ने सौ करोड़ की पार्किंग का शिलान्यास किया है जिससे मंडी को पार्किंग की समस्या खत्म होगी। मंडी के हर वार्ड को एम्बुलेंस रोड मिलेंगे, 70 करोड़ की लागत से ग्रामीण क्षेत्र को सीवरेज की योजना प्राप्त हुई है ।
उन्होंने कहा कि मंडी को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बना रहे हैं, 150 करोड़ की लागत से शिव धाम एवं मंडी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मंडी के विकास को बढ़ावा देगा।

उन्होंने कहा कि मंडी को एनडीआरएफ की बटालियन मिली है जो कि मंडी क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह हमारा सौभाग्य है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी के बेटे है जिन्होंने मंडी को नगर निगम का दर्जा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक परिवार का राजनीतिक दल नही है बल्कि कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। उन्होंने कहा कि जब जब कांग्रेस आयी है तब तब भ्रष्टाचार का बोल बाला रहा है, जब से भाजपा का शासन आया है तब से भ्रष्टाचार का नामो निशान समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि आने वाली 7 अप्रैल को मंडी में भी हमारा महापौर और उपमहापौर होगा। जनता का रुख भाजपा के पक्ष में है। कार्यक्रमों में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल, बल्ह से भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी एवं प्रदेश सरकार में मंत्री राम लाल मार्कण्डेय उपस्थित रहे।