एनएसयूआई और युवा कांग्रेस ने किया हवन यज्ञ, कहा, मुख्यमंत्री को सदबुद्धि दे भगवान

0
3
एनएसयूआई और युवा कांग्रेस ने किया हवन यज्ञ, कहा, मुख्यमंत्री को सदबुद्धि दे भगवान
एनएसयूआई और युवा कांग्रेस ने किया हवन यज्ञ, कहा, मुख्यमंत्री को सदबुद्धि दे भगवान

छठे दिन भी भूख-हड़ताल जारी, सात जुलाई तक सार्थक फैसला न लिया तो उग्र होगा आंदोलन: निगम भंडारी 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
शिमला। छात्रों की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई व युवा कांग्रेस की भूख हड़ताल आज लगातार छठे दिन भी जारी रही| 28 व 29 जून से चली भूख हड़ताल को NSUI व युवा कांग्रेस ने रविवार को जारी रखते हुए सूबे के मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया| जारी प्रेस विज्ञप्ति में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष ने बताया एनएसयूआई लगातार छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
  वहीं उन्होंने हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की चौथे semester की Re-apper की परीक्षाओं के  कोरोना के कारण स्थगन  का स्वागत किया उन्होंने बताया छात्रों की सुरक्षा को लेकर जब तकनीकी शिक्षा बोर्ड  सार्थक पहल कर सकता है तो हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्यों नही | वही प्रदेश सरकार द्वारा आंदोलन को नज़रअंदाज़ करने के कारण NSUI व युवा कांग्रेस ने शनिवार को #BoycottHimachalBJP अभियान चलाया , जानकारी देते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने बताया की प्रदेश के छात्रों ने अभियान के समर्थन मे twitter पर तीन- चार घंटो के अंतराल मे  ही 75 हज़ार ट्वीट कर दिए|
नेगी निगम भंडारी ने बताया की यदि प्रदेश सरकार  ने सात जुलाई तक कोई सार्थक फैसला छात्रों के हित मे नही लिया तो  शांतिपूर्ण आंदोलन को उग्र  किया जाएगा | वही रविवार को   युवा  कांग्रेस शिमला शहरी अध्यक्ष अंकुश, शिमला ग्रामीण अध्यक्ष भुपिंदर,  NSUI से तुषार स्तांन, सागर सिंह कलांटा भूख हड़ताल पर बैठे|