शिमला। सूबे की राजधानी शिमला से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां हरियाणा से आए पर्यटक ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिक भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। दोनों 15 जुलाई को राजधानी के ही एक होटल में ठहरे थे।
पीड़िता बीते 15 जुलाई को अपने आरोपी चाचा के साथ हिसार से शिमला आई थी। दोनों ने ठहरने के लिए एक कमरा लिया था जहां उसके चाचा ने उसके साथ जोर जबरदस्ती कर संबंध बनाया। पीड़िता ने इस घटना की शिकायत थाने में कराई है। पुलिस ने तुरंत में हर तुरंत हरकत में आते हुए को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और पीड़िता के परिवारजनों से संपर्क स्थापित कर मामले का इत्तिला कर दिया है।
यह भी पढ़ें: शिमला में सभी Adventure Sports पर प्रतिबंध, आदेश जारी“
राजधानी शिमला में हरियाणा के हिसार से शिमला घूमने आई 17 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके चाचा ने दुष्कर्म किया। शिमला के एक होटल में कलयुगी चाचा आरोपी ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। पीड़िता और आरोपी हिसार के मूल निवासी हैं। शिमला की सदर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता द्वारा पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक 15 जुलाई को वह अपने चाचा के साथ हिसार से शिमला आई। दोनों यहां के एक होटल में ठहरे थे। जहां चाचा ने जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए। पीड़िता ने इस घटना को शिकायत पुलिस में की। सदर थाना पुलिस तुरन्त हरकत में आई और मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।