NSUI ने JEE Mains मे हुई गड़बड़ी को लेकर जताया रोष, NTA और शिक्षा मंत्रालय को जमकर लगाई लताड़

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

शिमला: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन   हिमाचल प्रदेश इकाई ने शिमला मे DC  मुख्यालय  के बाहर  हाल मे हुई  JEE (mains) की परीक्षा मे  धांधली को लेकर  प्रदर्शन किया NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष वीनू मेहता ने आरोप लगाया की NTA देश मे 12 विभिन्न प्रकार की प्रतिष्ठित  परीक्षाओ  को आयोजित करवाता है।

 

यदि JEE (mains)  की परीक्षा मे धांधली हुई है तो अन्य परीक्षाओं  की प्रतिष्ठा  भी दाव पर है ऐसे मे NSUI ने सुप्रीम कोर्ट के CJI  की अध्यक्षता मे कमेटी गठित कर  मामले की जांच करवाने की मांग की | NSUI पदाधिकारियों ने कहा की जब इस प्रकार की प्रतिष्ठित परीक्षाओं मे धांधली के आरोप लग रहे तो देश मे भ्रष्टाचार किस स्तर पर पहुँच  गया कल्पना करना स्वभाविक है।

 

NSUI पदाधिकारियों ने आरोप लगाया की यह सब NTA व शिक्षा मंत्रालय की मिलीभगत से ही संभव हो पाया  यदि दोषियों के खिलाफ जल्दी से जल्दी कार्यवाही नही हुई तो NSUI और उग्र प्रदर्शन करेगी| इस मौके पर विश्व विद्यालय अध्यक्ष परवीन, प्रदेश महासचिव यासीन बट्ट,  रजत भारद्वाज, अरविंद कुमार , डैनी पंगवाल, पवन नेगी, योगेश यादव, चंदन महाजन आदि मौजूद रहे||