दैनिक राशिफल 09 अक्टूबर: शारदीय नवरात्रे के तीसरे दिन कुछ ऐसा रहने वाला है आपका दिन

0
3

दैनिक राशिफल
(09-अक्टूबर -2021)

मेष
कुछ कामों में रुकावटें आ सकती हैं। जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर फैसला लें।
भाग्यशाली संख्या : 9

वृष
व्यवसायी लंबे समय से चली आ रही, जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। बेकार की गतिविधियों पर समय और ऊर्जा खर्च न करें।
भाग्यशाली संख्या : 1

मिथुन
आपको शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा।
भाग्यशाली संख्या : 2

कर्क
आप ऑफिस में कुछ लोगों को इम्प्रेस कर सकते है। जॉब बदलने या एक्स्ट्रा इनकम के लिए भी विचार कर सकते हैं।
भाग्यशाली संख्या : 4

सिंह
छात्रों को सामान्य से अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, फिर भी वे अपने निरंतर प्रयासों से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपको अध्ययन के प्रति अपने दृष्टिकोण में अधिक ध्यान केंद्रित करना होगा।
भाग्यशाली संख्या : 7

कन्या
आज समय आपके लिये अनुकूल नही है। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं, आपको ऐसा लगेगा कि सब आपके खिलाफ हो रहा है।
भाग्यशाली संख्या : 3

तुला
कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में समय पर सहयोग नहीं मिलने से परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली संख्या : 1

वृश्चिक
आज आपके पास अपने निकट और प्रिय लोगों के साथ अपनी मानसिकता साझा करने का समय होगा। आर्थिक रूप से भी यह उत्कृष्ट समय है।
भाग्यशाली संख्या : 9

धनु
अगर आपसे समस्याएं नहीं सुलझ रहीं है तो उन लोगों से मदद लें जिन पर आप विश्वास कर सकते हैं। रुका हुआ पैसा तथा पैसा वसूली में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली संख्या : 5

मकर
रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करें। बिजनेस और नौकरी में नए आइडिया मिल सकते हैं।
भाग्यशाली संख्या : 8

कुंभ
व्यावसायिक संदर्भ में नए व्यापार संबंधों और सौदों को अंतिम रूप देने के लिए के लिए यह एक अनुकूल अवधि है। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे।
भाग्यशाली संख्या : 6

मीन
आपका पारिवारिक जीवन आरामदायक परिवेश से खुश रहेगा और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता हासिल करेंगे। आत्मविश्वास में कमी आयेगी।
भाग्यशाली संख्या : 5

पंडित शशि पाल डोगरा
वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला।
+917018462818