कुल्लू: कुल्लू जिले में ग्राम पंचायत गाड़ापारली में भालुओं ने दो युवकों पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। घायलों के सिर, हाथ और पैर में जख्म हो गए हैं। परिजन ग्रामीणों की मदद से घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए रेफर किया गया है। अंधेरे में दोनों युवकों ने भागकर जान बचाई है। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के तहत आने वाली गाड़ापारली पंचायत के लोग इस घटना से दहशत में हैं। जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर शाम करीब आठ बजे युवक लपाह गांव में महिला का अंतिम संस्कार कर अपने गांव बनाऊगी लौट रहे थे। लेकिन रास्ते में दो भालुओं ने इन पर जानलेवा हमला कर दिया। युवकों ने परिजनों को हमले की सूचना फोन से दी। इसके बाद परिजन ग्रामीणों की मदद से उनकी तलाश में जुट गए। गांव से कुछ ही दूरी पर युवक घायल अवस्था में मिले। सड़क सुविधा न होने के कारण उन्हें उपचार के लिए रात को नहीं लाया जा सका। शुक्रवार सुबह दस किलोमीटर कुर्सी पर उठाकर घायलों को बिहाली स्थित सड़क तक लाया गया, जहां से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज ले जाया गया। मामले की पुष्टि ग्राम पंचायत प्रधान यमुना देवी ने की। कहा कि 32 वर्षीय कमली राम तथा 36 वर्षीय प्रेमचंद पर दो भालुओं ने हमला किया है। कमली राज का उपचार सैंज में चल रहा है। प्रेमचंद को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने कुल्लू रेफर किया है।
Shoolini University
Latest article
बसों की कमी से जूझ रहा रोहड़ू, कई अहम रूट वर्षों से बंद
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला (रोहड़ू) । एचआरटीसी की कई बस सेवाएं लंबे समय से प्रभावित हैं। छाजपुर–रोहड़ू–चंडीगढ़, देवीधार–रोहड़ू–चंडीगढ़ और पांवटा साहिब–रोहड़ू रूट, डोडरा-क्वार रूट शुरू...
ब्राह्मण सभा शिमला द्वारा भगवान परशुराम प्रकटोत्सव पर सेवा व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । ब्राह्मण सभा शिमला (पंजीकृत) द्वारा भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक एवं सेवा कार्यों का आयोजन...
महिलाओं के अधिकारों पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण, संघर्ष जारी रहेगा: जयराम ठाकुर
आदर्श हिमाचल ब्यूरो,
शिमला ।पूर्व मुख्यमंत्री Jai Ram Thakur ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के देश के नाम संबोधन को सुना और उस पर प्रतिक्रिया...











