स्वच्छ सर्वेक्षण 2021: हिमाचल ने सबसे कम शहरी स्थानीय निकाय वाले राज्यों में हासिल किया पांचवा स्थान

0
7

नगर निगम शिमला का प्रदर्शन निराशाजनक, 65वें नंबर से लुढ़का 102वे स्थान पर

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने शनिवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 का परिणाम जारी कर दिया है।  2021 के स्वच्छ सर्वेक्षण में सबसे कम शहरी स्थानीय निकाय वाले राज्यों में हिमाचल प्रदेश ने पिछले साल की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक सीढ़ी ऊपर चढ़कर पांचवां स्थान हासिल किया है जबकि 2020 के सर्वेक्षण में हिमाचल प्रदेश छठे स्थान पर था।

उस से पहले 2019 में हिमाचल 20 वें स्थान पर था हालांकि नगर निगम शिमला का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है।  एक से 10 लाख की आबादी वाले शहर ई स्थानीय निकायों में नगर निगम शिमला पिछले साल जहां 65वें पायदान पर था, वहीं इस बार वह 102 पायदान पर पहुंच गया।

वहीं 25 से 50 हजार की आबादी वाले शहरी स्थानीय निकायों में मंडी नगर निगम की जोनल रैंकिंग 155 रही और हिमाचल में वह पहले स्थान पर रहा है 2020 के स्वच्छ सर्वेक्षण में मंडी नगर निगम 172 वह स्थान पर था जबकि 2019 के स्वच्छता सर्वेक्षण में 806 रैंक पर उधर 25000 से कम आबादी वाले शहरी स्थानीय निकायों की सोनल रैंकिंग में धर्मशाला 134 वे स्थान पर जबकि हिमाचल प्रदेश के शहरी स्थानीय निकायों में वह पहले स्थान पर रहा है रहा साल 2020 के स्वच्छ सर्वेक्षण में वह 629 वी रैंक पर था