आदर्श हिमाचल ब्यूरो
हमीरपुर । जिला एवं सत्र न्यायधीश और जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष जेके शर्मा ने बताया कि 11 दिसंबर को जिला हमीरपुर के तीनों न्यायिक परिसरों हमीरपुर, नादौन और बड़सर में राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित इन लोक अदालतों में दुर्घटना दावे, श्रम विवाद के मामले, बिजली-पानी के बिल, जमीन विवाद, बैंकों से संबंधित विवाद, वैवाहिक विवाद और चेक से लेन-देने के मामले लिए जाएंगे।
जेके शर्मा ने बताया कि जिन लोगों के इस तरह के मामले लंबित हैं, वे इन्हें लोक अदालतों में लगवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-224399 पर संपर्क किया जा सकता है।










