आदर्श हिमाचल ब्यूरो
19 नवंबर 2021 को चंद्र ग्रहण लगा था, चंद्र ग्रहण के ठीक15 दिन बाद इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण शनिवार, 4 दिसंबर 2021 को लग रहा है।
ग्रहण को हिंदू परंपराओं के अनुसार एक अशुभ अवसर के रूप में गिना जाता है। इसी वजह से देवी-देवताओं की पूजा जैसा कोई शुभ कार्य नहीं किये जाते हैं।
सूर्य ग्रहण 2021 का समय:-
साल का दूसरा यानी आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021 को लगने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह दिन मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। सूर्य ग्रहण का समय सुबह 10:59 बजे से शुरू होकर दोपहर 3:07 बजे तक चलेगा।
यह सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा।
सूर्य ग्रहण आमतौर पर चंद्र ग्रहण से लगभग दो सप्ताह पहले या बाद लगता है। सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है और पृथ्वी पर अपनी छाया डालता है। 4 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है, जब सूर्य पूरी तरह से चंद्रमा से ढक जाता है।
?किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव:-
इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और अनुराधा, ज्येष्ठा नक्षत्र पर ज्यादा रहेगा। वाणी पर संयम बनाए रखें। कर्ज देने और लेने की स्थिति से बचें।
मिथुन राशि: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण इस राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। धन लाभ होगा साथ ही कोई अधूरी इच्छा पूरी होगी। पुराने वाद-विवाद का निपटारा हो सकता है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
सिंह राशि: आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। ऑफिस के काम से यात्रा पर जा सकते हैं जिससे धन लाभ होने के भी आसार रहेंगे। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। किसी भी काम में लव पार्टनर और परिवार वालों का साथ मिलेगा।
कन्या राशि: इस राशि के लोगों को करियर में तरक्की हासिल होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा जिससे आप अपने हर काम को बेहतर तरीके से कर पायेंगे। आय में बढ़ोतरी के प्रबल आसार हैं। किस्मत आपका साथ देगी। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें इस दौरान अच्छी जॉब के ऑफर आ सकते हैं।
मकर राशि : इस राशि पर सूर्य ग्रहण का काफी अच्छा प्रभाव पड़ेगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने हर काम को और भी बेहतर तरीके से पूरा कर पायेंगे। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है।
यदि आपके जीवन में किसी भी तरह की परेशानी है और उसका समाधान आपको समझ में नहीं आ रहा है या आप वास्तु के संबंध में, ज्योतिष के संबंध में, या तंत्र मंत्र से छुटकारा पाने के विषय में जानकारी चाहते हैं तो आप तो आप एक बार वास्तू अथवा ज्योतिष (कुंडली) दिखाएं।