झाकड़ी में गिरी बोलेरो कैंपर, दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, 15 घायल

0
5
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

शिमला। झाकड़ी में एक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत व 15 लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस स्टेशन झाकड़ी से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को झाकड़ी में एक बोलेरो कैंपर सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में कैंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सवार 15 लोगों के घायल होने की सूचना है।

 

घायलों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल ले जाया गया है। मृतक की पहचान कृष्ण लाल (69 साल) पुत्र उत्तम राम गांव कियाओ जिला शिमला के तौर पर हुई है। हादसे में दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी का नंबर HP26A-3175 है।