हमीरपुर: देश ने आज एक बेहतरीन सैन्य अधिकारी को खोया है. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत एक दिलेर जांबाज़ और वीर सैनिक थे जिन्हें आज हम सब ने तमिलनाडु में हुई भारतीय वायु सेना के Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश की दुर्घटना में खो दिया है. वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने तमिलनाडु में हुई हेलीकॉप्टर क्रैश की दुर्घटना में प्राण गंवाने वाले सीडीएस बिपिन रावत उनकी धर्मपत्नी सहित 11 अन्य सशस्त्र बल अधिकारियों को श्रद्धांजलि देते हुए यह बात कही है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल बिपिन सिंह रावत लंबे समय तक भारतीय सेना में विभिन्न उच्च पदों पर रहते हुए भारत मां की सेवा के लिए समर्पित रहे हैं. उनका इस तरह से अकस्मात चले जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को इस सदमे को सहन करने की शक्ति दें.
Shoolini University
Latest article
लाहौल-स्पीति की पहली महिला उपायुक्त किरण भड़ाना ने किया भावनात्मक फोटो गैलरी का उद्घाटन
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
केलांग । कहा जाता है कि माता-पिता का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता, लेकिन उनकी तपस्या, त्याग और संघर्ष को सम्मान...
शूलिनी समर स्कूल ने रिसर्च और इनोवेशन के ज़रिए 17 राज्यों के 100 युवा...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । शूलिनी विश्वविद्यालय में समर स्कूल 2026 सफलतापूर्वक सम्मपन । इसमें 17 राज्यों के 100 स्कूली छात्रों ने हिस्सा लिया और...
वर्चुअल क्लासरूम से कैंपस लाइफ़ तक: 100 ऑनलाइन लर्नर्स शूलिनी विवि के इमर्शन प्रोग्राम्स
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
सोलन। शूलिनी सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (SCDOE), शूलिनी यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'कैंपस इमर्शन एक्सपीरियंस 2026' के लिए देश...











