धर्म संसद हिमाचल प्रदेश के सदस्य जायेंगे हिमाचल, पंजाब, जम्मू के संतो को निमत्रण देने: बाबा बाल योगी ज्ञान नाथ को,

0
4

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो ,

ऊना। हिमाचल ,पंजाब, जम्मू और देश के सभी राज्य को निमंत्रण देने हेतु यात्रा आज से आरम्भ हुई। यह यात्रा बाल बाबा योगी ज्ञान नाथ जी की अध्यक्षता में होने जा रही है। यह जानकारी देते हुऐ धर्म संसद हिमाचल प्रदेश संजोयक यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों, पंजाब तथा जम्मू के संतो, मठादिशों और वरिष्ठ नागरिकों को निमत्रण दिया जायेगा। यह यात्रा 20 फरबरी तक चलेगी। 3 दिवसीय 4,5,6 मार्च 2022 को धर्म संसद सभा में धर्म संसद में भारत के प्रमुख संत और राष्ट्रवादी भाग लेंगे।

इस धर्म संसद का उद्देश्य आज सनातन धर्म तथा धर्मालंबियों को पर हो रहे कुठाराघात किसी से छिपे नहीं है। चाहे वो पालघर के संतो की निर्मम हत्या हो या प्रायगा राज में संतो की हत्या हो। राम मन्दिर के लिय चंदा मांगने बाला रिंकू शर्मा हो या तिरंगा लेकर जाता हुए चन्दन शर्मा हो। चाहे वो हाल ही में गुजरात में किशन भाड़बाड जो किसी विषेश कट्टरपंथता के कारण मारा गया हो। जो चाहे वो पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिन्दुओं का नरसंहार हो चाहे वो लव जिहाद में बर्बाद होती हमारी लडकियां हो या बलात्कार होती हुई हमारी की 1 से 5साल की बच्चियां हो। सनातन धर्म में फैलता पाखंड हो। संभल, कैराना जैसे यहां हिन्दू अल्पसंख्यक है वहां से पलायन करता हिन्दू हो या हर जगह हिन्दुओं का होता धर्म परिवर्तन हो। हिन्दुओं में घटता जनसंख्या अनुपात हो।

इसके लिय सभी सनातन धर्म के संतो को और समाझिक लोगो को एकत्रित होकर आत्म मंथन करने की अवश्यकता है।  इसी उद्देश्य से यह तीन दिवसीय धर्म संसद का आह्वान किया गया है। जिसमें तीन दिन सब मिलकर शास्त्रार्थ करेगें तथा धर्म को एक मजबूत दिशा देगें।
इस अवसर पर बाबा प्रकाशदास जी महाराज, मनजीत केशव, सौरभ धीमन, गौरव , विशाल, रोशन लाल भईया आदि उपस्थितरहे