अफीम और स्मैक रखने पर गिरफ्तार कोरोना पॉजिटिव आरोपी, सिविल अस्पताल से फरार

0
4

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

सिरमौर: अफीम और स्मैक रखने पर गिरफ्तार कोरोना पॉजिटिव आरोपी सिविल अस्पताल पांवटा से फरार हो गया है। सात फरवरी को राजबन पुलिस ने जंबूखाला-किशनकोट मार्ग पर नाके के दौरान एक कार में सवार तीन आरोपियों से 22 ग्राम स्मैक और 360 ग्राम अफीम बरामद की थी। पुलिस ने हरियाणा जिला भवानी के मिथाथल निवासी वीरेंद्र, सतीश कुमार व पवन कुमार को गिरफ्तार किया था। इनमें से वीरेंद्र पुत्र सत्यनारायण कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

 

इसके बाद मंगलवार को ही कोरोना संक्रमित आरोपी को पांवटा के सिविल अस्पताल के कोविड वार्ड में उपचार के लिए भर्ती किया गया। जहां से आरोपी बुधवार शाम पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि हरियाणा के भिवानी के रहने वाले आरोपी वीरेंद्र की दाईं बाजू अधरंग ग्रस्त है। डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि अलर्ट जारी कर दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। इसकी सूचना पड़ोसी राज्यों की पुलिस को उपलब्ध करवाई दी गई है।