शांति भंग करने के आरोप में पूर्व सीपीएस भारती समेत 10 गिरफ्तार

0
2
Human fingerprints and handcuffs

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

धर्मशाला: गालीगलौज और शांति भंग करने के आरोप में हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा पुलिस ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व सीपीएस नीरज भारती समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पांच समर्थक नीरज भारती और चार पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के हैं। आरोपियों में पांच व्यक्ति जवाली तहसील से, तीन धर्मशाला और एक-एक व्यक्ति शाहपुर और नगरोटा बगवां से हैं।

 

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना धर्मशाला के कंड कडियाणा में पूर्व सीपीएस नीरज भारती अपनी जमीन की साइट देखने गए थे। सोशल मीडिया पर पहले से कांग्रेस नेता नीरज भारती और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के बीच कई पोस्टों को लेकर तनातनी का माहौल था।

 

इसी बीच कंड करडियाणा पहुंचे नीरज भारती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भड़काऊ पोस्ट शेयर की, जिसमें कहा कि वह धर्मशाला आए हैं और जिस किसी को मिलना है, वह आकर मिल सकता है। पोस्ट वायरल होने के बाद धर्मशाला और शाहपुर तहसील से संबंध रखने वाले चार लोग कंड कडियाणा पहुंच गए।

 

दोनों पक्षों में हल्की नोकझोंक हुई, जिसकी सूचना पुलिस को लग गई। डीएसपी बलदेव शर्मा टीम के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में पूर्व सीपीएस नीरज भारती सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस थाना धर्मशाला लाया है। एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

 

कांगड़ा पुलिस ने नीरज भारती पुत्र चंद्र निवासी गांव ढन्न, तहसील ज्वाली, अनुराग डोगरा पुत्र अशोक कुमार निवासी ज्वाली, सूजल कुमार पुत्र चमन कुमार निवासी ज्वाली, विक्रम जीत पुत्र विरेंद्र सिंह निवासी गांव कवांरी तहसील नगरोटा बगवां, पंकज शर्मा पुत्र बीरबल शर्मा निवासी ज्वाली, राजिंद्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी ज्वाली, कंचन कुमार पुत्र सुभाष निवासी गांव खनियारा, अश्वनी राणा पुत्र भान सिंह निवासी बलेहड़, टंग नरवाणा, रमन कुमार पुत्र कर्म चंद मेहरा निवासी गांव दाड़ी, विरेंद्र कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी गांव डढंब तहसील शाहपुर को गिरफ्तार किया है।