22 से 28 फरवरी तक प्रदेश में HIMCOSTE मनाएगा “विज्ञान सर्वत्र पूज्यते” कार्यक्रम, पूरे देश में एक साथ होगी शुरुआत

0
5

शिमला: हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी एंव पर्यावरण परिषद् 22 से 28 फरवरी, 2022 के दौरान एक सप्ताह का “विज्ञान सर्वत्र पूज्यते” कार्यक्रम मना रहा है। विज्ञान सर्वत्र पूज्यते देश के हर हिस्से से विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार को प्रदर्शित करने के लिए एक अखिल भारतीय कार्यक्रम है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत यह कार्यक्रम देश भर में 75 स्थानों पर एक साथ आयोजित किया जाएगा।

75 वर्षों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की उपलब्धियों का मनाया जाएगा उत्सव:

विज्ञान सर्वत्र पूज्यते का उद्देश्य हमारे युवाओं को प्रेरित करने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से 75 वर्षों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की उपलब्धियों का उत्सव मनाना है। यह आयोजन विज्ञान के उन लोगों की कहानियों को सामने लाएगा जिन्होंने हमारे देश के विज्ञान और प्रौद्योगिकी में मील का पत्थर साबित होने वाली उपलब्धियां हासिल की हैं। यह देश के सामाजिक और आर्थिक विकास के प्रति वैज्ञानिक समुदाय की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने में मदद करेगा।

शिमला में 22 फरवरी से होगी कार्यक्रम की शुरुआत:

सप्ताह भर चलने वाला यह कार्यक्रम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, संजौली, शिमला में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ 22 फरवरी को किया जाएगा । सप्ताह भर चलने वाले इस उत्सव के लिए चार विषयों को मान्यता दी गई हैः विज्ञान के इतिहास, आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के मील के पत्थर, स्वदेशी पारंपरिक आविष्कार और नवाचार, रूपांतरित भारत, इन विषयों को अलग-अलग दिनों में सम्मिलित किया जाएगा और विशेषज्ञ इन विषयों से संबंधित विभिन्न विषयों पर बातचीत के माध्यम से एक अंतर्दृष्टि प्रदान करेंगे।

इसके अलावा इस कार्यक्रम के दौरान विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं, विज्ञान मॉडल की प्रदर्शनी और विज्ञान विषयों पर क्वबनउमदजंतपमे की स्क्रीनिंग भी होगी। इस कार्यक्रम में आसपास के शिक्षण संस्थानों के छात्र भी शामिल होंगे।
सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम ‘‘विज्ञान सर्वत्र पूज्यते‘‘ का समापन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-2022 के अवसर पर 28 फरवरी, 2022 को युवा विज्ञान पुरस्कार समारोह के साथ होगा। युवा विज्ञान पुरस्कार योजना की शुरुआत राज्य सरकार द्वारा वर्ष-2018 में की गई थी। इस योजना का उद्देश्य छात्रों को विज्ञान विषय के प्रति रूचि विकसित करना और इसे भविष्य में अध्ययन हेतू चयन करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत 10,000/- से 1,00,000/- रुपये का पुरस्कार हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के 10+2 (साइंस स्ट्रीम) के शीर्ष दस मेधावी छात्रों को हर साल दिया जाता है।