AIIMS से छूटी के बाद प्रदेश लौटेंगे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सभी रिपोर्ट सामान्य…सुरेश कश्यप करेंगे स्वागत

0
2

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एम्स दिल्ली में रूटीन स्वास्थ्य जांच के बाद आज प्रदेश वापस लौटेंगे। पिछले 4 दिनों से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एम्स दिल्ली में वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में ऑब्जरवेशन में थे। हालांकि आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है जिसके बाद वे आज प्रदेश वापस लौटेंगे

आज 3:30 बजे अन्नाडेल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप करेंगे मुख्यमंत्री का स्वागत।

ताजा जानकारी के मुताबिक आज तकरीबन 3:30 बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विमान से अनाडेल शुक्ला पहुंचेंगे जहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप उनका स्वागत करने उपस्थित रहेंगे लगभग 4 दिनों के बाद मुख्यमंत्री अपने गृह राज्य वापस लौटे हैं इससे पहले वह 18 तारीख को एहतियातन नियमित जांच के लिए एम्स दिल्ली गए थे।

सीने में उठा था दर्द जिसके बाद एहतियातन जांच के लिए पहुंचे दिल्ली।

आपको बता दें 17 तारीख की रात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सीने में हल्का दर्द उठने के बाद वे रातों-रात IGMC पहुंचे हालांकि 18 तारीख की रात तकरीबन 2:30 बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जांच पड़ताल के बाद वापस अपने आवास लौट गए। जिसके बाद 18 तारीख की सुबह मुख्यमंत्री एक बार फिर IGMC जांच के लिए पहुंचे जहां तकरीबन उनकी सारी मेडिकल रिपोर्ट सही पाई गई मगर एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य जांच के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर दिल्ली ऐम्स में भर्ती हुए जहां लगभग पिछले 4 दिनों से वह वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में भर्ती थे हालांकि मुख्यमंत्री की सभी मेडिकल रिपोर्ट सामान्य पाई गई जिसके बाद आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई और अब मंत्री मुख्यमंत्री जल्द ही अपने गृह प्रदेश वापिस पहुंचेंगे।