चंबा के जोत में बर्फबारी में फंसे 45 बस यात्री, रेस्कयू टीमों के साथ पुलिस मौके के लिए रवाना

0
93
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में जोत के पास भारी बर्फबारी के कारण 45 यात्रियों को लेकर जा रही एक निजी बस कल से ही फंसी हुई है। जिला प्रशासन ने बचाव दल को मौके के लिए भेज दिया है। ताकि सभी यात्रियों को रेस्क्यू किया जा सके।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता सुदेश मोक्ता ने बताया कि भारी बर्फबारी के कारण जोत के पास नई प्रेम बस सेवा ठप हो गई है, बस में करीब 45 यात्री सवार हैं। यात्रियों को बचाने के लिए पुलिस और रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि जिला आपातकालीन अभियान केंद्र ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है और वे मौके पर पहुंचकर सड़क को खाली कराने का काम कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले दो दिनों से भारी बर्फबारी हो रही है और राज्य प्रशासन की ओर से लोगों को सलाह दी गई है कि यदि आवश्यक न हो तो बर्फीले इलाकों में यात्रा करने से बचें।