पूरे प्रदेश से शिमला में एकत्र हुए जलवाहक, प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार की अध्यक्षता में सौंपा शिक्षा मंत्री को मांग पत्र

0
31
अराजपत्रित संघ के अध्यक्ष अश्विनी ठाकुर को मांग पत्र सौंपते हुए
अराजपत्रित संघ के अध्यक्ष अश्विनी ठाकुर को मांग पत्र सौंपते हुए

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

शिमला। जलवाहक संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार की अध्यक्षता में आज पूरे प्रदेश का जलवाक शिमला में एकत्रित हुआ और जलवाक के नियमित होने में चल रही परेशानियो के बारे में चर्चा की गई।
जलवाहक पहले शिक्षा मन्त्री से मिला उन्हें भी अपना मांग पत्र दिया और अराजपत्रित संघ के अध्यक्ष श्री अश्विनी ठाकुर के ऑफिस में भी जलवाहको ने लिखित मांगपत्र दिया अश्विनी ठाकुर जी ने सीधे शिक्षा विभाग में फोन के माध्यम से बात की।
और 7+4 की कन्डीशन से जलवाहको को नियमित होने में जो परेशानी आ रही है उसको सीधे 11 साल में तबदील करने को कहा गया। शिक्षा विभाग ने भी इस मांग को जायज मानकर स्वीकार किया। शिक्षा निदेशक को भी माँग पत्र लिखकर 7+4 कि कन्डीशन को हटाकर सीधे 11 साल में नियमित करने को कहा। उन्होंने जलवाक के साथ हुई इस विसंगति को एक सप्ताह के अंदर हटाने के लिये कहा है।

अराजपत्रित संघ के अध्यक्ष अश्विनी ठाकुर जी को मांग पत्र दिया और उन्होंने पूर्ण सहयोग दिया कि 7+4 की कन्डीशन 1 सप्ताह के अन्दर हटा दी जाएगी और उन्होंने डारेक्टर से सीधी बात करके इस विसंगति को हटाने को बोल दिया
डिपार्टमेंट बहुत जल्दी इस पॉलिसी को 11 साल में बदल देगा।