शिमला नगर निगम चुनावों को लेकर भाजपा सक्रिय, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ संजय टंडन वी बड़े पार्टी नेताओं की बैठक

0
5

शिमला: शिमला नगर निगम के चुनावों का बिगुल बज चुका है ऐसे में प्रदेश की दोनों बड़ी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है जहां कांग्रेस पहले ही चुनाव के अलग-अलग पहलुओं के लिए कमेटियों का गठन कर चुकी है तुम्हारी अभी भाजपा भी सक्रिय होती नजर आ रही है। इस बीच बैठकों का दौर जारी है और आज
भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन का शिमला पहुंचने जहां पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप सलीके नेताओं की मौजूदगी में बैठक बैठक का आयोजन हुआ।

बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सुरेश कश्यप के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल,सचिव पायल वैद्य, कोषाध्यक्ष संजय सूद, प्यार सिंह कंवर, कर्ण नंदा, अजय शर्मा, गौरव कश्यप उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया की इस विशेष बैठक का आयोजन आगामी शिमला नगर निगम के चुनावों को मद्देनजर रखते हुए किया गया है, इस बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई है।

उन्होंने बताया की भाजपा नगर निगम शिमला के चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है, नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा जल्द ही समितियों का गठन करने जा रही है। इस बैठक में नगर निगम शिमला के अनेकों विषयों पर चर्चा की गई।