शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शिमला के ऐतिहासिक भवन गेटी थिएटर में आज अनुसंधान एवं विकास सार संग्रह पुस्तक का लोकार्पण किया। आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस भी मनाया जा रहा है और इस अवसर पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने हिमाचल प्रदेश राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद की अनुसंधान एवं विकास पुस्तक का लोकार्पण इस पुस्तक में प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थान अनुसंधान संस्थान जिनको 2016-17 एवं 2017-18 वर्ष में हिमकॉस्ट द्वारा 2 वर्ष के लिए अनुसंधान करने के लिए राशि प्रदान की थी, उन सभी अनुसंधान कार्य को एकत्रित कर एक पुस्तक के रूप में निकाला गया है । इस पुस्तक में 40 अनुसंधान परियोजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई है। पुस्तक के संपादक वैज्ञानिक अधिकारी मनोज कॉल ने बताया कि अगला VoL- 2 भी 1 वर्ष के भीतर निकाल लिया जाएगा। इस अवसर पर सदस्य सचिव सुदेश कुमार मोख्टा एवं संयुक्त सदस्य सचिव सतपाल धीमान भी मौजूद थे|
Shoolini University
Latest article
हिमाचल में ड्रेजिंग-माइनिंग, स्टोन क्रशर और सरकारी संसाधनों से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उत्तराखंड...
समाज को एकजुट रखने में संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव आवश्यक – डॉ. शांडिल
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
सोलन । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि...
इन-हैंड सैलरी और CTC विवाद पर कोर्ट ने साफ की स्थिति, कर्मचारियों के वेतन...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य में 108 और 102 एम्बुलेंस सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन से जुड़े एक...











