शिमला: हिमाचल के चंबा से ताल्लुक रखने वाली ललिता वकील को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा। इस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी ट्वीट के माध्यम से उनको बधाई दी। मुख्यमंत्री ने लिखा हर्ष का विषय है कि राष्ट्रपति जी ने हिमाचल से संबंध रखने वालीं हस्तशिल्पी ललिता वकील जी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। ललिता वकील जी को हार्दिक बधाई। आपने चंबा रुमाल की हस्तकला के संरक्षण हेतु सराहनीय भूमिका निभाई, प्रदेश को आप पर गर्व है।
हर्ष का विषय है कि राष्ट्रपति जी ने हिमाचल से संबंध रखने वालीं हस्तशिल्पी ललिता वकील जी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया।
ललिता वकील जी को हार्दिक बधाई।
आपने चंबा रुमाल की हस्तकला के संरक्षण हेतु सराहनीय भूमिका निभाई, प्रदेश को आप पर गर्व है।#PeoplesPadma#PadmaAwards2022 pic.twitter.com/CBiO6PycMn
— Jairam Thakur (मोदी का परिवार) (@jairamthakurbjp) March 28, 2022
चंबा जिले की रहने वाली ललिता वकील जिनको अभी आधिकारिक तौर पर पद्मश्री अवार्ड से सम्मान मिलने जा रहा है. बताते चले कि ललिता वकील जिनको पहले कलाश्री, कला भिवुष्ण यहां तक की उनको चंबा रुमाल की कढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर तीन बार राष्ट्रपति अवार्ड से पहले भी नवाजा जा चुका है और इस बार इस कलाकार को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया
रंग बिरंगे महीन रेशमी धागे से कढ़ाई कर ललिता वकील जोकि चंबा शहर के मुहल्ला चोंतडा की रहने वाली है. ललिता वकील को बचपन में ही शोक था कि वह चंबा रुमाल पर बेहतरीन काम करे और आज इसी काम की बदौलत इन्होंने अपने चंबा शहर के नाम के साथ अपने प्रदेश और देश का नाम सात समुंदर तक पहुंचाया और ये इन सब का श्रेय अपने बजुर्गो के साथ सबसे पहले चंबा कढ़ाई में राष्ट्रपति से सम्मानित माहेश्वरी देवी को देती है, जिनको की साल 1965, में सम्मान मिला था.