राजनीतिक जोड़-तोड़ का खेल जारी, कांगड़ा में भाजपाइयों और कांग्रेसियों समेत दर्जनों आप में शामिल

0
5

कांगड़ा: प्रदेश जैसे-जैसे आम विधानसभा चुनाव के करीब जा रहा है वैसे ही प्रदेश में राजनीतिक जोड़-तोड़ ने भी गति पकड़ ली है कोई कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में जा रहा है तो आम आदमी पार्टी से कोई भाजपा में आ रहा है कहीं भाजपा जोड़ने के काम करती है तो कहीं आम आदमी पार्टी। खबर में ताजा मामला कांगड़ा का है जहां आम आदमी पार्टी ने दर्जनों नए साथी आम आदमी पार्टी में जोड़ें। आज आप प्रदेश प्रभारी दुर्गेश पाठक की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में कांगड़ा में लगभग तीन दर्जन लोगों ने आप की सदस्यता ली।

आम आदमी पार्टी की तरफ से नए सदस्यों को आप प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कांगड़ा में आप की सदस्यता दिलाई और मौके पर वरिष्ट पत्रकार, जिला परिषद सदस्य समेत पूर्व विधायक के पुत्र और कई पंचायत पदाधिकारी आप में शामिल हुए।

जहां पहले कांग्रेस के कई नेता आम आदमी पार्टी की टोपी पहनते नजर आए तो वही इस बार झटका भाजपा को लगा। जिन नए सदस्यों को सदस्यता दी गई इसमें बीजेपी एसटी मोर्चे के जिलाध्यक्ष पंकज पंकू, समेत 32 और बीजेपी के सदस्य शामिल रहे।

जहां कांगड़ा में झटका भाजपा को लगा तो वहीं कांग्रेस से पलटी मार कर आप में जाने वालों का तांता भी पलटी मार कर आप में जाने वालों का तांता भी नहीं रुका। ऊना से कांग्रेस प्रवक्ता राजीव गौतम भी हुए आप में शामिल हो गए तो साथ ही वरिष्ट पत्रकार पंकज पंडित ने भी आप का दामन थाम लिया।

जल्द ही कांगड़ा में अरविंद केजरीवाल का दौरा होना है लिहावा इससे पहले सदस्यता अभियान में खूब जोर दिया जा रहा है। जिसके चलते दौरे से पहले कई लोग आप में शामिल हो गए जैसे पंकु कगाडियां के नेतृत्व में 32 युवा क्लब के प्रधान और सदस्य शामिल हुए हैं

बहरहाल आप लगातार अपने पांव फैलाने में लगी हुई है तो वही कौन कब पलटी मार कर किस पार्टी का साथ देने निकल पड़े राजनीति के संदर्भ में कहा नहीं जा सकता अब देखना होगा कि आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के आम चुनावों में कितना डैमेज करती है।