नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रविवार को दिल्ली दौरे पर थे यहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मीडिया कौनक्लेव भारत की बात में शामिल हुए जिसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मिले। मुख्यमंत्री की जेपी नड्डा से यह मुलाकात कई महीनों में खास नजर आती है। जहां एक और प्रदेश में आम चुनावों के लिए रणभूमि तैयार हो चुकी है तो वही पार्टी के अंदर मंथन तथा चुनावी तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर उच्च स्तर पर है ऐसे में मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा बेहद खास हो जाता है। जेपी नड्डा हिमाचल से ना कर आते हैं ऐसे में हिमाचल जीतना उनके लिए भी एक चुनौती है हालांकि भाजपा मिशन रिपीट को लेकर आश्वस्त होने का दावा ठोक रही है मगर डगर इतनी आसान नहीं है। ऐसे में अब नड्डा से मुलाकात के बाद प्रदेश में क्या सियासी समीकरण बनते हैं यह देखना दिलचस्प रहेगा। पहले शिमला नगर निगम के चुनाव और फिर आम चुनाव ऐसे में अभी भाजपा को कई जिम्मेदारियां भी तय करनी है तो टिकट आवंटन भीम माथापच्ची वाला काम है। ऐसे में इस मुलाकात के मायने और बढ़ जाते हैं। मगर इसका असर क्या देखने को मिलता है यह तो फिलहाल अब वक्त ही बताएगा
Shoolini University
Latest article
लोकतंत्र और संविधान की आड़ में हिंसा एवं अराजकता को संरक्षण देना कांग्रेस की...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की राजनीतिक कार्यशैली...
वीरभद्र सिंह ने राजनीति में ही नहीं, प्रदेशवासियों के दिलों पर भी किया राज...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
रामपुर । बुशहर स्पोर्ट्स कल्चर एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की...
शिमला में जलवायु-अनुकूल पादप स्वास्थ्य एवं सतत कृषि पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
शिमला । ‘जलवायु सहनशीलता, खाद्य सुरक्षा एवं सतत कृषि के लिए अगली पीढ़ी की पादप स्वास्थ्य रणनीतियाँ’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का...











