ऊना: नवगठित अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की टीम में हिमाचल को भी प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। भारतीय टीम के पूर्व गोलकीपर कल्याण चौबे की अध्यक्षता वाली एआईएफएफ की इस नई टीम में हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ (एचपीएफए) के महासचिव दीपक शर्मा को उत्तर भारत से कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। सदस्य बनने के बाद पहली बार ऊना पहुंचे दीपक शर्मा का जिला फुटबॉल संघ के सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। समारोह में बोलते हुए दीपक शर्मा ने कहा कि राज्य में फुटबॉल खेल की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। महासंघ से राज्यों को मिलने वाली अनुदान राशि को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ-साथ प्रदेश में फुटबॉल खेल के लिए मूलभूत सुविधाओं को भी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में जल्द ही फुटसल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मंडी अथवा ऊना जिला को चुना गया है। दीपक शर्मा ने कहा कि एआईएफएफ की नई कार्यकारिणी में चुने गए पदाधिकारियों के उनसे अच्छे संबंध हैं, जिनका लाभ निश्चित तौर पर आने वाले समया में हिमाचल प्रदेश को मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत में होने वाले महिला अंडर-17 विश्व कप के लिए नवगठित टीम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महासंघ में हिमाचल की भागीदारी को और मजबूत किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि हिमाचल में ग्रास रूट फुटबॉल, फुटसल, रेफरी कोर्स तथा लड़कियों की फुटबॉल टीम को मजबूती प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष का बड़ी जल्द ही हिमाचल दौरा सुनिश्चित करवाया जाएगा। दीपक शर्मा ने कहा कि प्रदेश के फुटबॉल का पिछले कुछ समय में काफी उत्थान हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में फुटबॉल खेल की गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को इस खेल के साथ जोड़ा जाए। इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सैणी, महासचिव सुखविंद्र सैणी, बहादुर सिंह, राजेश कुमार, डीएफए मंडी के अध्यक्ष लीला बिलास शर्मा, वीरेंद्र सेन, पूर्व संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी सुरेश मान, फिजियो डॉ. सुमित कुमार शर्मा समेत कई फुटबॉल प्रेमी उपस्थित रहे।
Shoolini University
Latest article
हिमाचल में ड्रेजिंग-माइनिंग, स्टोन क्रशर और सरकारी संसाधनों से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उत्तराखंड...
समाज को एकजुट रखने में संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव आवश्यक – डॉ. शांडिल
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
सोलन । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि...
इन-हैंड सैलरी और CTC विवाद पर कोर्ट ने साफ की स्थिति, कर्मचारियों के वेतन...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य में 108 और 102 एम्बुलेंस सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन से जुड़े एक...











