प्रदेश में हुई विधानसभा चुनावों की घोषणा, 12 नवंबर को होगा मतदान तो 8 दिसंबर को आएंगे परिणाम

0
13

शिमला: प्रदेश इस वक्त चुनावी माहौल में है और ऐसे में आज हिमाचल प्रदेश चुनाव आयोग ने भी चुनावों की घोषणा कर दी है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान हो चुका है और प्रदेश कि 68 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को मतदान होगा। तो वहीं 8 दिसंबर को परिणाम घोषित करने का दिन मुकर्रर किया गया है।

इस विषय में चुनाव आयोग के प्रमुख राजीव कुमार ने प्रेस को संबोधित करते हुए जानकारी साझा करते हुए बताया कि 12 नवंबर को एक चरण में पूरे प्रदेश भर में मतदान होगा तो वही 8 दिसंबर को प्रदेश विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे इसके अलावा चुनाव आयोग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में 55 लाख वोटर हैं। इनमें 27 लाख 80 हजार पुरुष और 27 लाख 27 हजार महिलाएं हिस्सा लेंगी। चुनाव शामिल सेवा कर्मियों की संख्या 67 हजार 532 होगी। इसके अलावा PWD 56,001 होगी। इसके अलावा 80 साल से ज्यादा उम्र के 1.22 लाख मतदाता हैं। इसके साथ ही 1184 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है।

इसी के साथ साथ अगर चुनाव प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की तारीखों की बात करें तो 17 अक्तूबर को नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी जिसके बाद 25 अक्टूबर तक नामांकन भरने की तिथि रहेगी। जहां 27 अक्टूबर तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तो वही 29 अक्टूबर तक नामांकन वापस लेने की आखिरी तिथि निर्धारित की गई है। इसके पश्चात प्रदेश भर में 12 नवंबर को मतदान होगा और प्रक्रिया के अंतिम चरण में 8 दिसंबर को मतगणना की जाएगी।