भाजपा में निष्कासन का दौर शुरू, कई बागी नेताओं को भाजपा ने 6 वर्षों के लिए किया निष्कासित

0
25

शिमला: प्रदेश में चुनाव का दौरा आया और पार्टियों में टिकट बंटे। भाजपा ने भी कई नए उम्मीदवारों पर दाव खेला तो कई पूर्व विधायकों और नेताओं के टिकट भी कटे। इसके साथ ही कुछ टिकट की चाह रखने वाले नेताओं के हाथ भी कुछ नहीं लगा इसी चक्कर में कुछ नहीं था बगावत पर उतर आए और परंपरा के अनुसार भाजपा ने भी अब निष्कासन का दौर शुरू कर दिया है तब 30 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी के विरुद्ध जाने के लिए किन्नौर, आनी, इंदौरा, फतेहपुर नालागढ़ और रोहड़ू से बागी नेताओं को बर्खास्त करने की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है।

प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप के हवाले से पार्टी ने सूचना जारी करते हुए 31 अक्टूबर को भाजपा ने हिमाचल भाजपा से बगावत करने वाले पांच – छः नेता निष्कासित कर दिए। पार्टी अध्यक्ष ने आदेश जारी करते हुए किन्नौर से तेजवंत नेगी, आनी से किशोरी लाल और इंदौरा से मनोहर धीमान का निष्कासन कर दिया। इसके अलावा फतेहपुर से पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार और नालागढ़ से के. एल. ठाकुर के साथ साथ रोहड़ू से राजेंद्र सिंह को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

हेयर भाजपा के पास अभी भी बागियों से निपटने की एक बड़ी चुनौती सामने है तकरीबन 14 सीट ऐसी है जहां पर भाजपा के अपने लोग भाजपाइयों के विरुद्ध खड़े हैं अब ऐसे में निष्कासन का दौर तो ठीक है मगर कहीं अपने लोग ही अपनी नैया डुबाने में कामयाब ना हो जाए इस को रोकने में भाजपा क्या तिगड़म बिठाती है यह देखना दिलचस्प होगा।

हिमाचल भाजपा के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव मैदान उतरने पर हुई कार्रवाई