सोलन। भाषा एवं संस्कृति विभाग ज़िला सोलन द्वारा नव वर्ष अवसर पर गत दिवस उपमण्डलाधिकारी नागरिक अर्की कार्यालय के सभागार में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया
इस काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता डाॅ. हेम राज कौशिक ने कीडाॅ. हेम राज कौशिक ने सभी हाजरीन को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन साहित्यानुरागी केशव राम के प्रयासों से ही संभव हो पाया है।
उन्होंने उपस्थित रचनाकारों को निरंतर लिखने व पढ़ने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन निरंतर होने चाहिए।एस.डी.एम अर्की केशव राम कोली ने अपने संबोधन में कहा कि सभी रचनाकारों को मिल कर यह आयोजन करते रहना चाहिए ताकि युवा रचनाकारों को प्रेरणा मिल सके।
काव्य गोष्ठी में हेम राज गौर, कुलदीप गर्ग, तरुण, रतन चंद निर्झर, विद्या सागर भार्गव, परवीन राणा, डाॅ. अनीता शर्मा, प्रेम चंद, डाॅ. निर्मल राज गौड, डाॅ. भूपेन्द्र गुप्ता, अर्जुन गोपाल, भूपी शर्मा, राजन तनवर, मोहन डोगरा, मस्त राम शर्मा, दयाराम शर्मा, हेमंत शर्मा, विजय हरनोट, वैशाली शर्मा व अन्य रचनाकारों ने अपनी-अपनी रचनाओं से श्रोताओं का मन मोह लिया।
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला । पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ...
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। विश्वविद्यालय (एपीजी) में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए 27 जुलाई 2026 से चार दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम...