लोहड़ी पर्व पर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को मिल सकती हैं ओपीएस की सौगात

महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये और 300 यूनिट फ्री बिजली देने पर भी हो सकता है फैसला

0
3
state employees OPS gift Lohri festival
महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये और 300 यूनिट फ्री बिजली देने पर भी हो सकता है फैसला

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। पहली कैबिनेट बैठक का काफी समय से इंतजार कर रहे प्रदेश के लाखों कर्मचारी थे। उनका ये इंतजार अब खत्म हो गया है। लोहड़ी के पर्व पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 13 जनवरी को पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

यह भी पढ़े:- केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 18वें राष्ट्रीय जम्बूरी समापन समारोह को किया संबोधित

यह कैबिनेट बैठक हिमाचल प्रदेश सचिवालय में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को ओपीएस की सौगात दे सकते हैं। इसके साथ ही महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये और 300 यूनिट फ्री बिजली देने का फैसला भी हो सकता है।