सांसद प्रतिभा सिंह ने पूर्व विधायक स्व.मस्त राम व पूर्व मंत्री स्व. मनसा राम के घर जाकर उनके परिजनों से की भेंट, जाना कुशलक्षेम 

कहा.... कांग्रेस पार्टी ने गरीबों व पिछडों के हितैषियों को खो दिया

0
1

 

कहा…. कांग्रेस पार्टी ने गरीबों व पिछडों के हितैषियों को खो दिया

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

मंडी। राजधानी शिमला के जिला मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पूर्व विधायक स्व. मस्त राम व पूर्व मंत्री स्व. मनसा राम के घर जाकर उनके परिजनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।
प्रतिभा सिंह ने दोनों नेताओं के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से कांग्रेस पार्टी ने गरीबों व पिछडों के हितैषियों को खो दिया। उन्होंने कहा कि उनके निधन के समय वह प्रदेश में नही थी, जिसके कारण वह उनके दुःख में शामिल नहीं हो सकी थी। उन्होंने कहा कि मनसा राम व मस्त राम की कमी को कभी पूरा नही किया जा सकेगा। पार्टी में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

यह भी पढ़े:- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वाली में मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शान्ति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।