रोहडू में पोस्टर मेकिंग, डॉक्यूमेंट्री शो और टॉक एक्टिविटीज का हुआ आयोजन

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला कानूनों और सरकार की ओर से लागू योजनाओं के बारे में किया गया जागरूक 

0
2

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला कानूनों और सरकार की ओर से लागू योजनाओं के बारे में किया गया जागरूक 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। विश्व युवक केंद्र और वेद माता गायत्री जन कल्याण समिति द्वारा “डिजीऑल: इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी फॉर जेंडर इक्वेलिटी” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2023 मनाने के लिए संयुक्त रूप से रोहडू में पोस्टर मेकिंग, डॉक्यूमेंट्री शो और टॉक एक्टिविटीज का आयोजन किया। गतिविधियों की अध्यक्षता अनिल  कुमार अध्यक्ष वेद माता गायत्री जन कल्याण समिति द्वारा की गई जिसमें बतौर वशिष्ट अतिथि एड. सिविल कोर्ट रोहड़ू नीरज जांगटा रही उन्होंने महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला कानूनों और सरकार को लागू करने वाली योजनाओं पर जागरूक किया व  महिला सशक्तिकरण और आजीविका सृजन के लिए एकजुट होकर आगे आने हेतु आग्रह किया राकेश शर्मा कार्यकारी निदेशक ग्लोबल इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (जीआईएमटी) रोहड़ू द्वारा लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी पर अपने विचार प्रस्तुत किए और महिलाओ को नवीन तकनीको के बारे में जानकारी दी ।

यह भी पढ़े:-सब कुछ बंद करने का हो रहा प्रयत्न , यह कैसा व्यवस्था परिवर्तन –विक्रम ठाकुर 

कार्यक्रम में जिन महिला समूह मंडलो को उनके द्वारा पिछले एक वर्षों में किये गए कार्यो के आधार पर चयनित किया गया व उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया कार्यक्रम की गतिविधियों का संचालन कार्यक्रममार कार्यकारी अधिकारी (वेद माता गायत्री जन कल्याण समिति) द्वारा व ग्लोबल संस्थान के छात्रों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जिन्होंने कार्यक्रम को बड़ी दक्षता के साथ संचालित किया। श्री अनिल कुमार (अध्यक्ष वेद माता) गायत्री जन कल्याण समिति) ने कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी प्रतिभागियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस उपलक्ष पर संस्थान के छात्र व छात्राएं समीति के कार्यक्रम अधिकारी रामेश्वर सिंह ,शिव चन्द ,क्लीन रोहडू ग्रीन रोहडू विंग के सलाहकार पारुल सोनी ,पल्लवी ,दिव्या ,विंकल,महक ,शबू ,अंकुश, रोहित , देवेंद्र,प्रीतिश ,सौरव आदि उपस्थित रहे ।