“बढ़िया गुणवत्ता वाले मछली पूंग की उपलब्धता का होगा विस्तार, किसानों की बढ़ेगी आय”
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के पशु पालन, मत्स्य पालन और डेयरी विकास मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में मछली और झींगा पालन को उत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
गाँव किल्लयां वाली में 10 करोड़ रुपए की लागत के साथ बन रहे सरकारी मछली पूंग फार्म का दौरा करने के मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस मछली पूंग फार्म का काम आखिरी पड़ाव में है और जल्द इसको पूरा करके इसको किसानों और मछली पालकों की भलाई के लिए खोल दिया जायेगा। उन्होंने विभाग को हिदायत की कि निर्माण कामों की गुणवत्ता यकीनी बनाने के लिए लगातार चौकसी रखी जाये।
स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि राज्य में मछली पालन को उत्साहित करने के लिए यह मछली पूंग फार्म सहायक सिद्ध होगा और यहाँ से किसानों को बढ़िया गुणवत्ता वाला पूंग मिलने के साथ-साथ तकनीकी जानकारी भी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के सरहदी जिलों में मछली और झींगा पालन की अथाह संभावनाएं हैं और खेती के सहायक पेशों के साथ किसानों की आय में विस्तार हो सकता है।
यह भी पढ़े:-डिप्टी सीएम ने एथनोबोटानिकल पार्क का किया निरीक्षण
उन्होंने अबोहर शहर के मुख्य बस अड्डे के निर्माण के लिए 2.91 करोड़ रुपए की रकम जल्द जारी करने का ऐलान भी किया और कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार विकास कामों के लिए ग्रांटों की कोई कमी नहीं आने देगी।
इससे पहले हलका आप नेता श्री कुलदीप कुमार दीप कम्बोज ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया और इलाके की माँगें कैबिनेट मंत्री के सम्मुख रखी। पार्टी के सीनियर नेता श्री उपकार सिंह जाखड़ ने भी समागम को संबोधन किया।
इस मौके पर बल्लूआना के विधायक श्री अमनदीप सिंह गोल्डी, श्री हरसुखिन्दर सिंह बब्बी बादल, धर्मवीर गोदारा, सुखविन्दर सिंह, अंग्रेज सिंह, बलदेव सिंह आदि भी उपस्थित थे।