भाजपा ने कचहरी अड्डा धर्मशाला में बांटे लड्डू, जानिए क्यों? 

0
1

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। भारतीय जनता पार्टी की पूर्वोत्तर राज्यों त्रिपुरा औऱ नागालैंड में जीत की खुशी में भाजपा मंडल धर्मशाला ने कचहरी अड्डा धर्मशाला में लड्डू बांटे। भाजपा मंडल धर्मशाला अध्यक्ष अनिल चौधरी जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। पूर्व विधायक धर्मशाला श्री विशाल नैहरिया ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के परिश्रम की बदौलत पार्टी विश्व की नम्बर वन पार्टी बनी है। देश में कॉंग्रेस मुक्त भारत के नारे को लेकर पार्टी आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़े:- उप मुख्यमंत्री ने 22वीं अखिल भारतीय पुलिस जल क्रीड़ा के उपलक्ष्य पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में की  शिरकत 

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चन्द्र भूषण नाग, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती रंजू रुस्तगी, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुनीता शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष श्री दिनेश कपूर, महामंत्री श्री राजेश वर्मा, सचिव श्रीमती प्रेरणा शर्मा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री सुशील कपूर, राकेश भारद्वाज और देशराज मुरली आदि शामिल रहे।