IPS अधिकारियों ने की विधान सभा अध्यक्ष से मुलाकात

0
4

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। हिमाचल प्रदेश काडर के परिवीक्षाधीन आई0 पी0 एस0 अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय में विधान सभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की । यह एक शिष्टाचार भेंट थी । इन  अधिकारियों में  अदिति, मेरठ, उत्तर प्रदेश, श्री साई दत्तात्रेय वर्मा, आन्ध्र प्रदेश, श्री सचिन, कर्नाटका तथा  ब्युम बिन्दल, हिमाचल प्रदेश शामिल थे। इस अवसर पर रमेश छाजटा, पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय शिमला भी मौजूद थे ।

यह भी पढ़े:- कमजोर वर्ग के बच्चों का आरक्षण वाली सीटों पर सुनिश्चत करवाएं दाखिला:-सुरजीत राव

 मुलाकात के दौरान इन अधिकारियों ने विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से विधान सभा की कार्यप्रणाली तथा क्रिया-क्लापों की जानकारी हासिल की तथा बजट सत्र के बारे भी जाना। श्री पठानिया ने उन्हें विस्तार से हिमाचल प्रदेश विधान सभा में स्थापित देश की सर्वप्रथम ई- विधान प्रणाली की जानकारी भी दी। श्री पठानिया ने कहा कि युवा ही आज देश का भविष्य हैं तथा उन्हीं के कंधों पर देश के विकास तथा इसकी अखण्डता बनाये रखने का दायित्व है। पठानिया ने कहा कि आज के माहौल में आई0 पी0 एस0 अधिकारियों की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं जहां कानून व्यवस्था को बनाये रखना होता है वहीं प्रदेश तथा देश के भीतर शान्ति एवं सदभाव बनाये रखने में पुलिस की भूमिका अहम् हो जाती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक शान्तिप्रिय प्रदेश है तथा उन्नति की ओर अग्रसर है। सभी अधिकारियों को शुभकामनायें देते हुए श्री पठानिया ने कहा कि उन्हें प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा सच्ची लग्न से इसकी सेवा करने की आवश्यकता है।