बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम के अन्तर्गत किए गए इतने लाख रूपये स्वीकृत

0
3

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। केन्द्रीय गृह राज्य मन्त्री निशीथ प्रामाणिक ने सांसद प्रोफेसर डॉक्टर सिकंदर कुमार को राज्य सभा में बताया की सांसदचीन सीमा के 0 -10 किलोमीटर  के क्षेत्र में 198 गांव बसे हैं। उन्होंने बताया की बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश के    सीमाबर्ती   क्षेत्रों  में बिभिन्न  बिकास परियोजनाओं। उन्होंने  सुविधाओं के कार्यनबन के लिए   बर्ष 2017 -18 में 3889.08 लाख  रूपये ,  बर्ष 2018  -19  में 2883.35 लाख रूपये ,  बर्ष 2019  -20  में  3055.03  लाख  रूपये,    बर्ष 2021   -22   में   310.10  लाख  रूपये और  बर्ष 2022    -23  ( 31 जनबरी तक )    में   2065.56   लाख  रूपये स्वीकृत किये गए।

यह भी पढ़े:-नेशनल इंटर कॉलेज नाइस-23 क्रॉसवर्ड में रूचि रखने वाले लोगों को करेगा आकर्षित 

   बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में बर्ष 2014 -2015 से बर्ष 2022 -23     ( 31 जनबरी तक ) सीमावर्ती  क्षेत्रों में 208 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया जबकि 155 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य जारी है।
 उन्होंने बताया की इस दौरान 7 पुलों का निर्माण किया गया जबकि 3 पुलों का निर्माण कार्य जारी है। इस दौरान 5 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्मित किये गए  जबकि एक  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माणाधीन है। इस दौरान 36 कम्युनिटी सेंटर निर्मित किये गए जबकि 30 कम्युनिटी सेंटर निर्माणाधीन हैं। इस दौरान 77 लघु सिंचाई योजनाएँ निर्मित की गई जबकि 37  लघु सिंचाई योजनाएँ निर्माणाधीन हैं। इस दौरान 24 पेयजल योजनाएँ निर्मित की गई जबकि 13 पेयजल योजनाएँ निर्माणाधीन हैं ।