लपियाणा में होने वाला चिकित्सा शिविर स्थगित, जानिए क्यों?

0
4

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

धर्मशाला। जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा द्वारा 12 अप्रैल को उपमंडल शाहपुर की हारचक्कियां तहसील के तहतलपियाणा के वन विश्राम गृह में होने वाले एकदिवसीय निशुल्क एकीकृत चिकित्सा शिविर को स्थगित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े:- ये क्या? आध्यात्मिक गुरु दलाईलामा को भारी पड़ा बच्चे को चूमना, पढ़िए पूरा मामला 

जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी शर्मा ने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा द्वारा जिला प्रशासन कांगड़ा के सहयोगसे लपियाणा में दिनांक 12 अप्रैल  को होने वाले निःशुल्क एकीकृत चिकित्सा शिविर को पंचायत उपचुनाव की आदर्श आचारसंहिता के कारण स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस एकीकृत शिविर की अगली तिथि शीघ्र निर्धारित की जाएगी।