भाजपा के लिए सभी चुनाव महत्वपूर्ण, राजधानी होने के कारण MC SHIMLA का महत्व बहुत
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर नगर निगम चुनावों में भारी धांधली के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पहले दिन से MC SHIMLA के चुनाव प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। तीन-तीन बार रिजर्वेशन रोस्टर बदलने के साथ साथ कांग्रेसियों में वोट बनाने की होड़ लगी हुई थी। एक एक कमरे में 18 18 वोट बनाये गए और ये वोट मंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित विधायकों के कमरों में बनाये गए।
ये भी पढ़ें: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट ने निथर के सभी सरकारी विद्यालयों में बांटी कॉपियां
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा के लिए सभी चुनाव महत्वपूर्ण है। प्रदेश की राजधानी होने के चलते नगर निगम शिमला के चुनावों का महत्व बहुत बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि उन्हें कोर्ट के निर्णय का इंतजार है। वहां सारी बातें साफ हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस बार के MC चुनाव बदली हुई परिस्थितियों में हो रहे हैं। कांग्रेस सत्ता में आई है और इन चुनावों को हाई जैक करने के लिए तमाम हथकंडे अपना रही है।
भाजपा इन तमाम बातों को जनता के बीच रखेगी। वहीं पार्षद पद के उम्मीदवारों की सूची जारी करने पर उन्होंने कहा कि भाजपा का तमाम नेतृत्व आज बैठ कर इस पर विस्तार से चर्चा करेगा और सम्भव है कि भाजपा अपनी पहली सूची आज देर रात तक जारी कर दें।