आनी के बुच्छैर लढागी डीम में ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, नकदी फसलों को पहुंचा नुकसान

0
111

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

आनी:– बुधवार सांय को आनी के बुच्छैर लढागी डीम क्षेत्र में वर्षा के बीच एकाएक हुई भारी वर्षा ने खासा कहर वरपाया है। ओलावृष्टि से क्षेत्र की सेब सहित अन्य नकदी फसलों को भारी क्षति पहुंची है. जिससे किसान बागबानों के चेहरों पर मायूसी छा गई है

 

किसान नेता पदम प्रभाकर का कहना है कि ओलावृष्टि ने उनकी वर्ष भर की मेहनत पर पानी फेर दिया है। जिससे वे अपनी रोजी रोटी को लेकर चिंतित हो उठे हैं। उनका कहना है कि आनी क्षेत्र के बागबान इस बार सेब की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन बुधबार को वारिश के बीच एकाएक हुई ओलावृष्टि ने उनकी उम्मीदों को धाराशायी कर दिया है। किसान नेता पदम प्रभाकर ने सरकार से क्षति की भरपाई के लिए प्रभावित किसान बागबानों को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है।