जयदेव मंडी : जिला मुख्यालय के साथ लगती ग्राम पंचायत मझवाड़ में सत देव बाला कामेश्वर सायरी की कमेटी का प्रधान रोशन लाल को चुना गया। वहीं युवाओं को भी देव परंपरा के साथ जोड़ते हुए समिति में अहम् पद दिए गए हैं। रविवार को देर शाम तक चली आम सभा की बैठक में देवता की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन आगामी तीन वर्षों के लिए किया गया। इस आम सभा की बैठक में देवता की सभी हारियों से लगभग 300 हरियानों ने भाग लिया। जिसमें चुनाव अधिकारी लेखराज व वेद कुमार की देखरेख में पदाधिकारिओं का चयन किया गया। समिति में रोशन लाल को प्रधान, पंकज कुमार को उप प्रधान, महेंद्र पाल को सचिव, राजेंद्र को सह सचिव, दौलत राम को कोषाध्यक्ष, हिन्द नरेश को लेखाकार और रणजीत को मुख्य सलाहकार सर्वसम्मति से चुना गया। वहीं गांव किपड़, सायरी, निहालग, कुठेहड़, गिहुला, माझवड़, कोट मोरस, रखून, मढ़धार, मसेरन से सौरभ, लाभाँश, गगन, अभिषेक, कृष्ण चंद, हेमराज, महेन्द्र शर्मा, जवाहर सिंह, पवन कुमार, लूदर मणि, भूप सिंह, महेन्द्र, शिव दास, हेमराज, शेर सिंह को समिति का सदस्य चुना गया। नव नियुक्त कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने देवता के सामने अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करने की शपथ भी ली।
रोशन लाल बने देव बाला कामेश्वर सायरी कमेटी प्रधान
मझवाड़ में देवता के भंडार में संपन्न हुई आम सभा युवा पंकज व महेन्द्र पाल को उप प्रधान व सचिव का दायित्व