प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक जताने पहुंचे केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल

बोले... देश के अनगिनत लोगों का किया मार्गदर्शन

0
3

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक जताने रविवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल बादल गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल व उनकी पत्नी से मिलकर पूर्व CM की मौत पर दुख जताया। इस दौरान पिता-पुत्र ने शोक संतप्त परिवार के साथ दुख साझा किया। साथ ही सांत्वना दी।

यह भी पढ़े:-आदर्श विद्यालय बीएसएल प्रोजेक्ट में हर्षोल्लास से मनाया गया वार्षिक महोत्सव

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सरदार सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात के दौरान कहा कि सरदार प्रकाश सिंह बादल देश के सबसे बड़े राजनेता थे, जिनके निधन से परिवार या पंजाब को ही नहीं, बल्कि देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि सरदार बादल अपने आप में एक ऐसी संस्था थे, जिन्होंने देश के अनगिनत लोगों का मार्गदर्शन किया। उन्हें समाज के कल्याण के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया।