आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। इस साल 4 जुलाई से सावन का महीना शुरू होने जा रहा है। सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना माना गया है। ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा-आराधना और जलाभिषेक करने से सभी तरह की मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं। इस बार का सावन बहुत ही खास रहने वाला होगा। सावन के महीने का समापन 31 अगस्त 2023 को होगा। ऐसे में सावन के महीने में कुल 8 सोमवार व्रत आएंगे और 9 मंगला गौरी व्रत रखे जाएंगे।
यह भी पढ़े:- प्रज्ञा परिवार के साधकों ने लगाए देवदार के 24 पेड़, प्रकृति का संतुलन ठीक करने का भी लिया संकल्प
सावन का पहला सोमवार | 10 जुलाई |
सावन का दूसरा सोमवार | 17 जुलाई |
सावन का तीसरा सोमवार | 24 जुलाई |
सावन का चौथा सोमवार | 31 जुलाई |
सावन का पांचवा सोमवार | 07 अगस्त |
सावन का छठा सोमवार | 14 अगस्त |
सावन का सातवां सोमवार | 21 अगस्त |
सावन का आठवां सोमवार | 28 अगस्त |
गंगाजल | शिवलिंग का गंगा जल से अभिषेक करने पर सुख-समृद्धि आती है। |
केसर | शिवलिंग पर केसर से अभिषेक करने पर शिवकृपा की प्राप्ति होती है। |
गन्ने का रस | आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए गन्ने के रस से करें अभिषेक |
इत्र | मानसिक तनाव दूर करने के लिए इत्र से करें शिवजी का अभिषेक |
दूध | दूध चढ़ाने से संतान की प्राप्ति होती है। |
दही | शिवलिंग पर दही से कार्यों में बाधाएं दूर होती हैं। |
घी | अच्छी सेहत के लिए सावन के महीने में करें घी से भोलेनाथ का अभिषेक |
चंदन | सुख और शांति के लिए शिवलिंग पर चंदन का लेप लगाएं |
शहद | समाज में मान-सम्मान के लिए शहद से करें शिललिंग का अभिषेक |
भांग | कष्टों और बीमारियों से बचने के लिए भांग करें अर्पित |